ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डेन जुबिली मैदान में आयोजित स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा एवं स्वर्गीय आरोही रानी क्रिकेट टूर्नामेट में 28 दिसंबर को तेनुघाट को तुपकाडीह ने पांच विकेट से शिकस्त दी है।
आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीटी क्लब तेनुघाट शिविर संख्या तीन की टीम को नीतेश एकादश तुपकाडीह की टीम ने 5 विकेट से हराया। मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हरफनमौला खिलाड़ी अनुराग कुमार को दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तेनुघाट की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 75 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जवाबी पारी खेलते हुए तुपकाडीह की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर निर्धारित 76 रन बना कर मैच जीत लिया। इस तरह तुपकाडीह की टीम 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका दीपक यादव और मोंटी कटरियार, स्कोरर की भूमिका रोहन और कॉमेंटेटर की भूमिका सौरभ सिंह ने निभाई।
![]()













Leave a Reply