Advertisement

टीएसफोर ने लिया राजद गठबन्धन का साथ देने का निर्णय

राजद के वरिष्ठ नेताओं से मिला टीएसफोर के प्रतिनिधिमंडल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी ( एलएपी) के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार की राजधानी पटना जाकर राजद के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। यहां राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल एवं प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव में राजद गठबन्धन का साथ देने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सुनील साहू ने कहा कि अब हमारे स्वजाति तेली समाज को भी छल-कपट और भेदभाव का एहसास होने लगा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में हम सब ने राजद गठबंधन को साथ देने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर एलएपी झारखंड के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सह टीएसफोर प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही , एलएपी झारखंड के प्रधान महासचिव सह टीएसफोर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव, एलएपी प्रदेश उपाध्यक्ष सह टीएसफोर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जोधन नायक एवं एलएपी झारखंड के प्रदेश पदाधिकारी सह एलएपी चतरा जिलाध्यक्ष मुरारी साव मुख्य रूप से शामिल रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *