Advertisement

ट्रक ऑनर एसोसिएशन द्वारा भाड़ा बढ़ाने को लेकर पांच दिनों से हड़ताल

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (ADOCM) अमलो परियोजना में लोकल सेल ट्रक ऑनर एसोसिएशन (Association) द्वारा पिछले पाँच दिनों से हड़ताल जारी है। हड़ताल का कारण ट्रक भाड़ा में बृद्धि करना बताया जाता है।

इस संबंध में एसोसिएशन का कहना है कि जब डीजल का दर ₹63 प्रति लीटर था, उस वक्त जो भाड़ा दिया जा रहा था, वही भाड़ा आज ₹94 प्रति लीटर डीजल होने पर दिया जा रहा है।इसके कारण ट्रक मालिकों को काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव ने कहा कि ट्रक मालिकों का जो भाड़ा मिलता है वह नाकाफी है।

डीजल, टायर, पार्ट्स पुर्जे की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। चालक – उपचालक के वेतन में काफी वृद्धि हो चुकी है। लेकिन ट्रक का भाड़ा नहीं बढ़ाया गया है।इसलिए ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

ज्ञात हो कि हड़ताल का 5 दिन होने के बावजूद भी कोई सकारात्मक पहल प्रबंधन और डीओ होल्डर की ओर से नहीं किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन ने कहा कि जब तक मांग नहीं मान ली जाती है, तब तक एसोसिएशन ट्रको में लोकल सेल का कोयला लदाई शुरू नहीं हो सकेगा।

मौके पर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव विनय कुमार दुबे, उप सचिव वीरेंद्र साव, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, संयोजक आशीष मिश्रा, शंभू यादव, पवन सिंह, संतु ठाकुर, पितांबर महतो मैगी, रूपलाल महतो, पंकज सिंह, संतन गिरी, कामेश्वर मिश्रा, अमित वर्मा, नवीन सिंह, सरोज चौबे, लक्ष्मी गुप्ता, रंजीत सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *