प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर बोकारो जिला के हद में फुसरो में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमलो ट्रक ओनर एसोसिएशन और लोकल सेल लोडिग मजदूर कमेटी ने मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
इस अवसर पर कमेटी के राजन साव, दिलीप कुमार और संतोष सिंह ने कहा कि झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है। शिक्षा मंत्री के जगरनाथ महतो के निधन पर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दल के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। कहा कि जगरनाथ दा सच्चे अर्थो में अभिभावक थे। उनके सुख दु:ख में हमेशा वो साथ खड़े रहे।
उनका निधन राज्य की अपूर्णीय क्षति के साथ-साथ उनके लिए व्यक्तिगत नुकसान भी है। वक्ताओं ने कहा कि जगरनाथ महतो गांव और ग्रामीणों की आवाज़ थे। गांव की समस्या और झारखंड के रहिवासियों के हक़ व अधिकार के लिए विधानसभा में हमेशा मुखर होकर अपनी बात रखी।
राज्य की जनता ने एक बहादुर नेता को खो दिया। कहा गया कि जगरनाथ महतो हमेशा झारखंडवासियों के हित के लिए संघर्ष किया। झारखंड ने आज अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है।
210 total views, 1 views today