Advertisement

लगातार हो रही चोरी की घटना से परेशान महिलाएं पहुंची बेरमो थाना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। लगातार चोरी से परेशान बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी रहिवासी दर्जनो महिला 30 अगस्त की शाम थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।

इस अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित ब्लॉक कॉलोनी रहिवासी सुशीला देवी, गीता देवी, नमिता देवी, पिंकी सिंह, सविता देवी, रेणु देवी, संयुक्ता देवी, आशा देवी, ज्योति देवी, पूजा देवी, रूक्मिणी देवी, गीता देवी, मंजू देवी, कृष्ण कुमार, टिंकू तिवारी व् सुशान्त राईका आदि ने कहा कि पन्द्रह दिनो के अंदर अज्ञात चोरो द्वारा लाखों रुपए कीमत के सोने, चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए।

लगातार हो रही चोरी की घटना ने रहिवासियों को परेशान कर दिया है। कहा कि यह कॉलोनी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके परिवारजन दहशत में है। महिलाओं ने थाना प्रभारी से अज्ञात चोरों के खिलाफ शक्ति से कानूनी कार्रवाई करने तथा उक्त इलाके में गस्ती तेज करने की भी मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *