Advertisement

सड़क पर बिखरे छाई से बढ़ी राहगीरों की परेशानी

एन. के. सिंह/फुसरो। अज्ञात वाहन द्वारा सड़क पर हीं छाई गिरा दिए जाने से बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचलवासी सहित राहगीर परेशान हाल हैं। वाहन द्वारा बोकारो थर्मल से रामगढ़ छाई ले जाने के क्रम में वाहन से छाई गिरने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार डुमरी -फुसरो सड़क मार्ग के दीनदयाल उपाध्याय चौक ढोरी के समीप एक ट्रक ने पूरी छाई को सड़क के किनारे गिरा दिया। मिली जानकारी के अनुसार छाई से लदा उक्त ट्रक बोकारो थर्मल से रामगढ़ जिला के हद में गोला जा रही थी। इस बीच दीनदयाल चौक के समीप ट्रक से छाई सड़क पर गिरकर बिखर गई। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पर रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *