Advertisement

रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सामाजिक दायित्वों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए पुनः 20 अप्रैल को ईश्वर स्मृति भवन में रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा जरूरतमंद को ट्राई साईकल दिया गया।

रोटरी क्लब द्वारा गिरिडीह जिला के हद में बेंगाबाद थाना के पंचायत चपुआडीह के फूचो गाँव निवासी धोधो हजाम को ट्राई साइकिल दिया गया।

ज्ञात हो कि, धोधो हजाम दिव्यांग हैं। चलने फिरने में उसे काफ़ी दिक्कत होती थी। वह बैसाखी के सहारे किसी तरह चलता था। ट्राई साइकिल पाकर धोधो हजाम और उनके परिवार के सदस्य अत्यंत हर्षित थे। परिजनों ने अत्यंत भावुक मन से रोटरी क्लब को इसके लिए साधुवाद दिया।

जानकारी के अनुसार क्लब के सदस्य सीए प्रकाश दत्ता के तरफ से अपनी मां स्वर्गीय जगदंबा देवी की स्मृति में उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर ट्राईसाइकिल दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विकास सिन्हा, सचिव सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सुजय राज गुप्ता, राजेंद्र तर्वे, सीए अकाश रोशन, सीए दीपक संथालिया, प्रकाश दत्ता के मामा विंध्य नाथ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *