Advertisement

वसई पूर्व में संपन्न हुआ तिरंगा की सद्भावना रैली

घरेलु महिलाओं ने बनाया 300 फ़ीट का तिरंगा

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। ​वसई पूर्व में सभी धर्म और जाति के लोगों के साथ महिलाओं ने द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकली गई। इस कड़ी में दिलचप्स बात यह है कि महिलाओं द्वारा बनाई गई 300 फ़ीट का तिरंगा बना आकर्षक का केंद्र रहा। देशभक्ति के जज्बे के साथ अमृत महोत्सव में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को वसई पूर्व के कामण में तिरंगा की सद्भावना रैली निकाली गई। इस रैली में एक 300 फ़ीट के तिरंगे का समावेश था जिसे गांव की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किया, और इस तिरंगें को महिलाओं ने ही अपने हाथों में लेकर रैली निकाली।

इस रैली की खासियत ये रही कि मुस्लिम समुदाय की महिलाएं जो घर से बहुत कम निकलती हैं, देश के लिए आयोजित इस रैली में शामिल हुई। स्थानीय भवन निर्माता हज़रत शेख और संजय म्हात्रे की अगुवाई में निकाली गई, तिरंगा रैली में गांव के सभी वर्ग और धर्म के लोग शामिल हुए।

रैली सुबह 9 बजे शुरू हुई जिसमें स्कूली छात्र, युवा, व्यस्क नागरिक, वरिष्ठ नागरिक और विशेष कर महिलाएं शामिल हुई। रैली का समापन 12 बजे हुआ। रैली को सफल बनाने में कामण गांव के सभी वर्ग, धर्म के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। रैली के आयोजनकर्ता हजरत शेख ने बताया कि रैली में जो 300 फ़ीट का तिरंगा था उसे महिलाओं ने घर पर बनाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *