एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आजादी के अमृत महोत्सव लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।
जानकारी के अनुसार 14 अगस्त की देर शाम बोकारो जिला के हद में यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय कथारा में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम आहूत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल ने किया।
यहां मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश महामंत्री बृज बिहारी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज भारत के 20 करोड़ घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया गया।
जन जन तक राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया गया है। उन्होंने कहा कि भामसं इस कार्यक्रम में जोरदार तरीके से भागीदारी निभा रही है।भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि आज जो भारत में राष्ट्रवाद की जागृति हेतु भारतीय मजदूर संघ ने कदम से कदम मिलाकर अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संपन्न किया है, यह सराहनीय कदम माना जा सकता है।
इस मौके पर सीसीएल सीकेएस केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार, दीपक उपाध्याय, सीसीएल के संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के विनय सिंह, जिला प्रमुख आरएसएस के हिरा रजक, जिला प्रभारी राजेश भगत, अखिल कुमार चौबे सहित अन्य गणमान्य जनों ने भी अपना अपना वक्तव्य दिया।
इसके पूर्व राजू स्वामी के द्वारा भारतीय मजदूर संघ श्रमिक गीत प्रस्तुत कर सभा को प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं यूनियन के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा दंतोपंत ठेंगरी के फोटो पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही साथ स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामेश्वर चौबे के पौत्र अखिल कुमार चौबे को यूनियन द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
सभा के बाद क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडे के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर यूनियन कार्यालय से नारा लगाते कथारा चौक पहुंच कर सभा का समापन हो गया।
मौके पर सीसीएल के अध्यक्ष दिलीप कुमार, सीसीएल के संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, सेफ्टी बोर्ड सदस्य आर इग्नेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री यदुनाथ गोप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार चौहान, क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल, देव नारायण यादव, राजू स्वामी, आदि।
कथारा कोलियरी शाखा सचिव राजीव कुमार पांडेय, मोहम्मद फिरोज, कृष्णा बहादुर, बिजयानंद प्रसाद, भागीरथ चौहान, आरके जाना, भोला महतो, प्रकाश कुमार, सचिन कुमार, राजू गोप, चंदेश्वर चौहान, राजू गोप, शुकर गोप, प्रदीप कुमार मोदी, बैजनाथ दुबे, आर पी यादव, गंगाराम सहित अन्य मौजूद थे।
234 total views, 1 views today