Advertisement

प्रखंड कार्यालय से निकला तिरंगा यात्रा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय से 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाला गया। यहां स्थानीय बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, सीडीपीओ अलका रानी एवं तमाम प्रखंड व् अंचल कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय से 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश भक्ति गीतो के धुन पर आरम्भ हुई। तिरंगा यात्रा में मार्डन उच्च विद्यालय, प्लस टू गोमियां एवं राजकीयकृत नेहरू स्मारक के बच्चे शामिल हुए।

सभी ने भारत माता की जय का उदघोष कर बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, सीडीपीओ अलका रानी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएल कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, पलिहारी पंसस सुशीला देवी, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, रामकिशुन आदि गोमियां मोड़ पहुंचे। यहां पहुंच कर सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गाया।

तत्पश्चात बीडीओ ने अपने संबोधन में आम रहिवासियों से अपील करते हुए कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *