Advertisement

गणतंत्र दिवस पर धार्मिक संस्थान तथा विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को बोकारो जिले के आध्यात्मिक स्थल तथा विद्यालय परिसर में शान से तिरंगा फहराया गया। मौके पर बड़ी संख्या में आम व् खास रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा परिसर में प्रातः 9:30 बजे झंडोत्तोलन भाई जय प्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा फहराया गया। झंडोत्तोलन गीत शिला देवी के द्वारा गाया गया। मौके पर व्यवस्थापक चन्द्र भूषण प्रसाद के साथ लाल बाबू सिंह, सीपीएन सिंह, झारखंडी महतो, हेमिया देवी, पूनम देवी, पुष्पा देवी, करमी देवी, राधिका देवी, पूजा देवी, बेबी देवी, शिला देवी, विभा देवी, राम बिलाश वर्णवाल, अर्जुन वर्णवाल, नरेश सिंह, हरि ओम केशरी, छोटू यादव सहित अन्य शामिल थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी कथारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कथारा कोल वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। यहां स्कूली बच्चों ने राष्ट्र गान तथा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। मौके पर वाशरी के विक्रय प्रबंधक विक्रम कुमार सहित कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्या निभा देवी, वार्ड सदस्य यमुना देवी, विद्यालय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, समाजसेवी डॉ सर्जन चौधरी, अंबिका सिंह, शिक्षक रामजी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

मौके पर पीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि सन् 1947 में हमारा देश आजाद हुआ, लेकिन तब हमारा अपना कोई विधान नहीं था। जिसके कारण कार्यप्रणाली में परेशानी हो रही थी। दो साल ग्यारह महीना और अठारह दिन के अथक परिश्रम के बाद संविधान की रचना की गयी, जिसे वर्ष 1950 के 26 जनवरी को लागु किया गया। तब जाकर हमारा देश लोकतान्त्रिक देश बना।

यह विश्व का सबसे बड़ा संविधानिक लोकतंत्र वाला देश है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे भविष्य के नीति निर्माता है, इसलिए इनकी शिक्षा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बहुत कम संसाधन के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ हीं विद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय कक्ष में स्थापित देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उपस्थित अधिकारीयों ने मत्था टेका तथा अमन चैन, सुख-शांति, बल विवेक की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *