एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने को लेकर 12 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में जगह जगह तिरंगा रथ यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर कई जगहों पर रहिवासियों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने हेतु ढोरी जीएम एम के अग्रवाल द्वारा वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन प्रमुख बाजारों/गांवों एवं प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करेंगी।

इस अवसर पर जीएम ने कहा कि वैन के माध्यम से आमजन को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जायेगा। रहिवासियों को अपने घरों में झण्डा लगाने हेतु प्रेरित भी किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि इस महा अभियान में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगायें और समरस भाव से इस आयोजन से जुड़े।
उन्होने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नही है, अपितु देश के लिए हमारी भावनाओं का वह प्रतीक है, जिसके लिये अनेक सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। इसलिए हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने हेतु अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं।
मौके पर अधिकारी मेराज अहमद, अरविंद झा, प्रतुल कुमार, शैलेश कुमार, सीताराम यूके, यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, धीरज पांडेय, विकास सिंह, कुंज बिहारी प्रसाद, विनय सिंह, अविनाश सिंह, ओमशंकर सिंह, जयनाथ मेहता, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय करगली मे बीते 10 अगस्त को महाप्रबंधक एम के राव ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराए जाने को लेकर 3000 तिरंगा का वितरण किया।
एसओपी राजीव कुमार, सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी, सहायक कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स ने कहा 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाये। कहा गया कि प्रत्येक घर पर तिरंगा लगवाना लोगों का दायित्व है। मौके पर एसओ (एक्स) पी कुमार, एसओ ईएंडएम जी मोहंती, शंकर नायक, लव कुमार, सुनील सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश शर्मा, मोहन बीपी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा फुसरो मंडल की ओर से 12 अगस्त को करगली 3 नम्बर मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। निवर्तमान फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह और मंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर हर देशवासी को स्वेच्छा से अपने घर पर तिरंगा फहरा कर इसका मान बढ़ाने का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ना सिर्फ भाजपा का है बल्कि संपूर्ण देश का है। उन्होने कहा कि विदेशों में भी लोग अपने अपने घरों और कार्यालय पर तिरंगा लहरा कर गौरवान्वित हो रहे हैं। नवल किशोर सिंह ने कहा यह एक सुअवसर है देश को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को और अधिक बढ़ाने का।
मदन खुराना एवं बबलू सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा से रहिवासियों में जागृति आएगी। उन्होने कहा कि हम एक हैं, क्योंकि हमारे देश का संविधान और निशान (तिरंगा) एक है। तिरंगा भाजपा या किसी पार्टी का अभियान नहीं, बल्कि देश के हर व्यक्ति का अभियान है।
![]()












Leave a Reply