विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। देश की सेना द्वारा पाक आतंकियों के विरुद्ध चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर 19 मई को बोकारो जिला के हद में गोमिया में तिरंगा यात्रा निकाला गया। नेतृत्व बोकारो जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में भाजपा के गोमिया, ललपनिया एवं साड़म मंडल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम तिरंगा यात्रा में शामिल रहिवासियों द्वारा बैंक मोड़ गोमिया स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा बैंक मोड़, पोस्ट ऑफिस मोड़, थाना चौक, गोमिया बस्ती, कोठी टांड़, पुराना सिनेमा हॉल होते गोमिया मोड़ पहुंचा।

इस दौरान यात्रा में शामिल आमजन पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। गोमिया मोड़ में आयोजित सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में कायराना हरकत किया गया। इसके जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम देते हुए आतंकियों को जोरदार तरीके से सबक सिखाया गया है। कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबे को नाकाम करेगी। कहा कि सेना पर सभी देशवासियों को गर्व है। मौके पर भाजपा के दर्जनों गणमान्य, कार्यकर्ता एवं महिला-पुरुष मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply