प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। कलाकार संघ धनबाद एवं धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन
के संयुक्त तत्वधान में 16 मई को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सैनिको के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया।
जानकारी के अनुसार धनबाद के सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक शौर्य सैनिक सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्य रूप से कलाकार संघ के संरक्षक रणविजय सिंह, कलाकार संघ के संरक्षक व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर रणविजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का बदला पाकिस्तान और पीओके में घुसकर तमाम आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर ले लिया है, जिससे भारतीय सेना के शौर्य का तहलका पूरे विश्व में गूंजा है। सैनिकों के शौर्य के लिए उन्हें सम्मान देने के लिए यह सम्मान तिरंगा यात्रा निकाला गया है।
बताया जाता है कि तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारा लगाते सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचा। देश के वीर जवानों को याद कर उनके शौर्य का बखान करते हुए देश के मान सम्मान को भारत माता की जयघोष किया गया।
इस दौरान कलाकार संघ के अध्यक्ष राजू सिंह अनुरागी और उनके साथी कलाकारो द्वारा गाए देशभक्ति गीतों से देश के वीर जवानों को याद किया गया। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी को मारा गया है, यह हमारे देश के वीर जवानो के लिए शौर्य की पहचान है।
![]()













Leave a Reply