ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोनपुर में एनडीए द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को किया गया नमन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने 19 मई को तिरंगा यात्रा निकाला। सोनपुर प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भारत माता के जयकारे व भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारा लगाए।

सोनपुर नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाले गये विशाल तिरंगा यात्रा में तिरंगा यात्रियों ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला मंत्री राजीव सिंह के संचालन में यह यात्रा निकाली गयी।

जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा सोनपुर के शहीद महेश्वर चौक पर शहीद महेश्वर बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गांधी चौक सोनपुर तक पहुंचा। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद, बन्दे मातरम, भारत माता की जय, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिंदाबाद एवं पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाये गये।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारत की सेना ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाते हुए आतंकी शिविरों को नेस्तानाबूद कर दिया। प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा आएगा की पाकिस्तान को ही आतंकवाद निगल जायेगा और भारत की बेटियों के सिंदूर उजाड़ने वाले के जनाजे में भी कोई रोने वाला नहीं होगा।

प्रदेश भाजपा नेता विनोद सिंह सम्राट ने कहा कि आज पाकिस्तान पूरी तरह खोखला हो चुका है। भारतीय सेना ने पहलगाम घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि देश है तो हम हैं। सेना है तो देश सुरक्षित है।

यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतिक है, बल्कि वैसे वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर देश को गौरवान्वित किया है। प्रदेश नेता हेम नारायण सिंह ने कहा कि हमारी सेना पूरे जोश में है, अगर पाकिस्तान इसके बाद भी अपने नापाक हड़कतो पर रोक नहीं लगाता है तो हमारी सेना पाकिस्तान में घुस कर पुनः वार करेंगी।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा नेता अभय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, ज्ञानेंन्द्र कुमार सिंह टुनटुन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, लालबाबु कुशवाहा, डॉ पंकज कुमार सिंह, नरेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुनील दुबे, सुबोध कुमार सिंह, आदित्य कुमार छोटू, शशिभूषण सिंह, जयंत कुमार सिंह, अभय सिंह, हर्षवर्धन, राजेश सिंह सोलंकी, ज्ञानसागर सिंह, राजीव मुनमुन, श्याम किशोर सिंह, बिरेन्द्र पासवान, सत्येंद्र नारायण सिंह, विमल चौरसिया, दीपक शर्मा, धनंजय सिंह, चन्दन कुमार सिंह, दिव्यांशु गौतम, अनीता देवी, सुनीता देवी, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना, अलोक कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, राहुल कुमार सिंह (जीवन दीप), राजेश कुमार राज, मिथिलेश्वर सिंह, शिवानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।

 53 total views,  53 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *