314 करोड़ में बनेगा बिहार भवन – अभिनंदन कुमार
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई में बिहार भवन की जमीन पर बिहार फाउंडेशन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर एवं बिहार फाउंडेशन मुंबई के वाइस चेयरमैन अभिनंदन कुमार ने झंडा फहराया। बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के संयुक्त सचिव संजीव कुमार दुबे, पूर्व सचिव सुखदेव शर्मा, प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत, सदस्य अनवर कमाल, मुश्ताक शेख, अबरार अहमद शेख, संतोष यादव, व्यवसायी अज़मत शेख, मोहम्मद नौशाद, फुरकान शेख, अंजुमन वाशिंदगान बिहार के डॉ. अकील नायर, डॉ. बदरूल हासन, उम्मेद महमूदी”, मोहम्मद आरिफ, निजामुद्दीन शेख, एडवोकेट मोहम्मद नेहाल, चार्टर अकाउंट मोहम्मद नासिर, मोहम्मद चांद, मोहम्मद नूर जमा शैख, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद फैसल, जियाउर रहमान, दस्तगीर अंसारी, अब्दुल मन्नान शेख, रिजवान शेख, नन्हें शेख, आफताब शेख, के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
15 वर्षो की मेहनत लाई रंग
सनद रहे कि बिहार फाउंडेशन की मुंबई चैप्टर के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई में बिहार भवन की जमीन पर गणतंत्र दिवस भव्य आयोजन करना बिहारियों के लिए गर्व की बात है। 15 वर्षो की मेहनत के बाद अब मुंबई में बिहार भवन का सपना पूरा होने जा रहा है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष योगदान रहा है। इसके बनने के बाद बिहार से आनेवाले कैंसर के मरीजों को ठहरने की दिक्कत दूर होगी।

बिहार भवन का यह जमीन कई मायने मे महत्तवपूर्ण है। यहां से नजदीकी रेलवे-स्टेशन 300 मीटर है, जहां सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों रुट की ट्रेन आती है। कोई भी आम नागरिक मुंबई के किसी भी कोने से आसानी से यहां पहुंच सकता है। यहां से मंत्रालय, मुंबई हाई कोर्ट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई स्टॉक्स एक्सचेंज बिल्डिंग के साथ – साथ सभी महत्तवपूर्ण जगह आसपास ही है।
70 मीटर उंची भवन में होंगे 178 कमरे
उल्लेखनीय है कि मुंबई में बिहार भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए पिछले वर्ष बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट की करीब एक एकड़ जमीन मुंबई में ली गई थी। इस वर्ष बिहार कैबिनेट ने मुंबई में बिहार भवन निर्माण कार्य के लिए 314 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह भवन अत्याधुनिक वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित होगा। 70 मीटर ऊंचाई वाले इस भवन में रेजिडेंट कमिश्नर, निवेश आयुक्त, पर्यटन विभाग, कला संस्कृति विभाग एवं बिहार फाउंडेशन का कार्यालय होगा। इसमे बिहार से आनेवाले केंसर मरीजों के ठहरने के लिए 240 बेड के डोरमेटरी की सुविधा होगी। इसमें कुल 178 कमरे होंगे, 233 गाडियों के पार्किंग की सुविधा होगी। 72 सीटों वाला एक उच्च स्तरीय कांफ्रेंस हॉल के साथ साथ कैफेटेरिया भी होगा।
Tegs: #Tricolor-hoisted-by-bihar-foundation-on-republic-day
![]()













Leave a Reply