एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत में 13 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा फहराने को लेकर प्रतिनिधियों ने कामता पंचायत में निकाली तिरंगा जागरुकता मोटरसाइकिल रैली।
कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान तथा मुखिया नरेश भगत की अगुवाई में कामता पंचायत सचिवालय से निकाली गई। तिरंगा बाईक रैली में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए पंचायत वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरुक किया।
साथ हीं दुसरो को भी तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करने की अपील की। रैली पंचायत सचिवालय से शुरू हुई जो ग्राम कामता, हिसरी, अम्बादोहर, दामोदर, भुसाढ होते हुए वापस पंचायत सचिवालय पहुंचा।

तिरंगा मोटरसाइकिल रैली में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, पंचायत सेवक मुकेश कुमार भगत, रोजगार सेवक मुकेश कुमार अग्रवाल, वार्ड सदस्य जमरूल खान, उप मुखिया सुमन उरांव, वार्ड सदस्य सुषमा मिंज, आदि।
सेविका हेलेन मिंज, ग्रामीण कृपा गंझु, तेज कुमार पन्ना, मोफील खान, त्रिभुवन गंझु, प्रदीप साव, बादशाह खान, तबरेज खान, सनीका मुंडा, जगतपाल साव, बालेश्वर महली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए।
![]()












Leave a Reply