जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त, डीपीएलआर, अपर समाहर्ता, एसडीओ चास, डीटीओ आदि ने बोकारो के नया मोड़ स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ हीं आगामी 20 नवंबर को स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

जानकारी के अनुसार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को मनाई गई। इस अवसर पर नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी सहित जिले के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया।

मौके पर जिला उपायुक्त ने जिलावासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य kec 24वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी 20 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की जिले के तमाम मतदाताओं से अपील की। साथ हीं स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 148 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *