प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में संत पॉल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल में 12 अप्रैल को समारोह आयोजित कर स्कूल की सस्थापिका स्व कमला एंड्रियूस गायकवाड़ उर्फ मम्मी टीचर की 27वां पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर मम्मी टीचर स्व. कमला एंड्रियूस गायकवाड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया एवं दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्म की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
यहां विद्यालय के निदेशक सुरेश गायकवाड़ ने बताया कि मम्मी टीचर का जन्म 16 जून 1934 को हुआ था। उनकी मृत्यु 12 अप्रैल 1997 को हुई थी। उन्होंने बताया कि मम्मी टीचर ने ही अपने परिवार व अन्य समाजसेवियों के साथ मिल कर संत पॉल मॉर्डन स्कूल की स्थापना की थी, जो आज सफलतापूर्वक संचालित होकर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है।
कहा कि विद्यालय से जुड़े सभी कर्मी मम्मी टीचर के परिवार के सदस्य है। हम सभी को उनके अधूरे सपनों को पूरा करते हुए शिक्षित समाज की स्थापना में इसी तरह सहयोग करना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के ई. तिवारी, श्रेष्ठ गायकवाड़, देवेंद्र कुमार, आशा कुमारी, बिपिन कुमार, राजेंद्र पांडेय आदि शिक्षक व् शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply