प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दिशोम गुरु को दी गई श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बोकारो जिला के हद में ललपनिया स्थित लुगु बुरु में किया गया।
जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दिशोम गुरु को समर्पित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौजूद रहे। सभा में आदिवासियों के प्रति हमेशा संघर्षशील रहे दिशोम गुरु को याद कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि बोकारो जिला को नशा मुक्त बनाना है और हर घर में शिक्षा का अलख जगाना है। यही दिशोम गुरु को हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुजी के संघर्षों को याद कर कहा कि यह क्षेत्र जो कभी नक्सल प्रभावित हुआ करता था, आज विकास की पथ पर अग्रसर है। प्रशासन आपके साथ है और आज रहिवासी यहां सुरक्षित बैठे हैं।
मौके पर बेरमों एसडीएम मुकेश मछुवा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाजनी प्रथा एवं शोषण को बंद करने के लिए गुरुजी ने आवाज उठाई थी। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी सहित सैकड़ों रहिवासी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply