फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। नवयुवक कला मंच के अध्यक्ष सह समाजसेवी संतोष महतो का निधन बीते 24 मई को हृदय गति रूकने के कारण हुई थी। इनके निधन पर सामाजिक रूप से दर्जन भर स्थानों पर लगातार शोक सभाएं किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दिवंगत संतोष महतो (Santosh Mahato) का समाजसेवी के रूप में सभी क्षेत्रों में, सभी तबके के लोगों के साथ मिलकर चलने की पहल, सबके सुख-दुःख में शामिल होना उनकी जीवन की बड़ी पहचान थी। कई संस्थान को साथ लेकर चलना और संगठन के प्रति सजगता उनकी बड़ी कला में शामिल था। मधुर वाणी, सादगी, सदाचार, सहयोगी भावना के कारण ही लोगों के अंदर गहरा शोक समा गई है।
श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी लोगों के द्वारा दिवंगत महतो के चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ हीं उनके सुगम रास्ते पर चलने का सामुहिक संकल्प लिया गया। संकल्प सभा में समाजसेवी सुनिल कुमार महतो, ज्ञानी महतो, त्रिभूवन महतो, दिनेश सिंह, कमलेश ठाकुर, अम्बुज महतो, राम प्रसाद महतो, सुरेश महतो, सुरेश वाल्स, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि आनन्द प्रसाद महतो, दशय महतो, बिरेंद्र महतो, नवयुवक कला मंच के सचिव महादेव महतो, अभिषेक कुमार महतो, अजय कुमार कुशवाहा, आर के वर्मा, फणीभूषण महतो, मदनलाल महतो, राजू महतो, अरूण कुमार महतो, बंशी महतो, सुरेन्द्र कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, गीता देवी, उषा देवी, अनिकेत कुमार, आदित्य कुमार, निर्मल महतो, राम बिलास प्रजापति, महावीर महतो, खेलू महतो, तारालाल रजवार आदि शामिल थे।
222 total views, 1 views today