Advertisement

पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक में गलवान घाटी के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक 2 जून को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से सटे रामचंद्र नगर दिग्घी आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक रामनरेश सिंह तथा संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया।

बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई तथा संघ में उनका स्वागत किया गया। बैठक में संघ के संगठन सचिव राजा कुंवर ने संघ के पिछले माह की गतिविधियों पर विस्तृत प्रतिवेदन पेश किया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जून को शाम 4 बजे संघ के कार्यालय पर गलवान घाटी के शहीद जय किशोर सिंह की शहादत दिवस मनाई जाएगी। यहां गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।

बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेपीएन सिंह ने किया। बैठक में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख पूर्व सैनिको में हरिनाथ सिंह, बालमुकुंद शर्मा, मनोहर शाह, आरपी यादव, लक्ष्मण रजक, अश्विनी कुमार, अनिल कुमार, रघुनाथ सिंह, अनिल कुमार यादव, राम रतन पासवान, विनोद सिंह, नानटुन पांडेय, गौतम आदि।

शर्मा, श्याम किशोर ठाकुर, नीरज नवीन, पलटन राय, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, कामेश्वर प्रसाद सिंह, आर सी ठाकुर, एन पी सिंह, शत्रुघ्न पांडेय, कृष्ण कुमार, श्याम नंदन प्रसाद सिंह, आर के तिवारी, संतोष कुमार शुक्ला, एस के सुशील, प्रेम नाथ साह आदि शामिल थे।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *