Advertisement

डालमियानगर खेल मैदान में स्वर्गीय सुनील शरद को दी गयी श्रद्धांजलि

एस. पी. सक्सेना/सासाराम (बिहार)। रोहतास जिला के हद में डेहरी ऑन सोन के डालमियानगर खेल मैदान में 26 फरवरी की संध्या शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में स्वर्गीय सुनील शरद की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। उक्त जानकारी समाजसेवी अशोक ओझा ने दी।

उन्होंने बताया कि डालमियानगर खेल मैदान में प्रखर समाजसेवी सुनील शरद के आकस्मिक निधन के मौके पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित शहर के दर्जनों समाज सेवी और खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आरके सिंह द्वारा कहा गया कि दिवंगत शरदजी समाज के सभी वर्गों में नैतिकता से तत्पर रहते थे। समाज के सभी प्रकार की नेक गतिविधियों में बिना समय गवाएं बढ़ चढ़कर मुख्य भूमिका निभाते थे। उनके निधन से शहर के लिए सामाजिक क्षति है। शोकसभा में उपस्थित डॉक्टर रामनाथ सिंह ने कहा कि आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में समाज को इतना समय देना सभी लोगों के बस की बात नहीं है।

सभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार उर्फ बालाजी ने कहा कि स्व शरदजी कहीं भी समय को पाबंदी रखते हुए सभी के साथ घुल मिल जाते थे। मौके पर रंजीत सिंह, दिलीप तिवारी, पारस दुबे, रंजीत पांडेय, धनजी यादव, विकास कुमार, बैजनाथ प्रसाद, तबला वादक संजय, दिलीप तिवारी, अभिमन्यु सिंह, मुन्ना सिंह, अशोक सिंह, आदि।

प्रकाश कुमार, कीर्तन लाल, संजय सिंह, अनिल सिंह, डॉक्टर ओपी आनंद, अरविंद सिंह, जय प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, टीम डेहरीयंश डालमियानगर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी हिमांशु, फाउंडेशन बाबा वीर कुंवर क्लब तथा सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *