Advertisement

अंचल कार्यालय व् थाना परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। दिशोम गुरु व् राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर 4 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

झारखंड के संघर्षशील महान आदिवासी नेता दिशोम गुरु राज्य सभा सांसद 81 वर्षीय शिबू सोरेन का निधन दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 4 अगस्त के अहले सुबह चार बजे हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की, जहां डेढ़ महीने से वे इलाजरत थे।

दिवंगत सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ जिला के हद में नेमार गांव में हुआ था। वर्ष 1972 में शिबू सोरेन ने कॉमरेड ए के राय और विनोद बिहारी महतो (दोनों दिवंगत) के साथ मिलकर झारखंड अलग राज्य संघर्ष की नीव रखी थी। इसका उद्देश्य अलग झारखंड राज्य की मांग और आदिवासियों के हितों की रक्षा करना था। अनेकों संघर्ष के बाद 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य अलग हुआ।

दिवंगत शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी आफताब आलम ने प्रखंड कर्मियों एवं वहां मौजूद रहिवासियों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वही गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार एवं आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने थाना में पदस्थापित कर्मीयों के साथ मौन रखकर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *