Advertisement

श्रद्धांजलि सभा में राकोमसं ढ़ोरी के एरिया अध्यक्ष अनुराग सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग कुमार सिंह के निधन पर 20 फरवरी को फुसरो स्थित यूनियन कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में यूनियन पदाधिकारियों ने अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता यूनियन के ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव ने किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कामगारों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। यहां उपस्थित वक्ताओ ने दिवंगत अनुराग के जीवन पर चर्चा करते हुए गरीब, मजदूर, दलित के हितों के लिए संघर्ष करने वाला बताया। कहा गया कि उन्होंने पार्टी एवं यूनियन के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि दिवंगत सिंह का बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हो गया था।

शोक सभा में यूनियन के रिजनल अध्यक्ष इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, बीएंडके सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, मंजीत सिंह, बबन कुमार रजक, मिथिलेश दुबे सहित आशुतोष सिन्हा, मुन्ना मिश्रा, मनोज ठाकुर, गुरू प्रसाद, जितेंद्र यादव, संतोष कुमार, मो असगर, जयनंदन चौहान, शिबू दीगार, फागु राम, हरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *