प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के जगद्धात्री पब्लिक स्कूल टांगटोना में 28 अक्टूबर को सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय बाबूलाल महतो की दूसरी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मण महतो, चमन किशोर, अशोक महतो, पूनम देवी, सुजाता कुमारी, शैलेश महतो, मनीष कुमार एवं सरोज कुमार उपस्थित थे। सभी ने स्व. बाबूलाल महतो के शिक्षण जीवन, उनके समर्पण एवं समाजसेवा की भावना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि स्व. बाबूलाल के आदर्शों व शिक्षाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
![]()













Leave a Reply