एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर 8 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कथारा फुटबॉल मैदान में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने किया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आरबीएम शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो वास्तविक रूप में गरीबों के रहनुमा थे। वे सच्चे अर्थों में झारखंड का विकास चाहते थे। उन्होंने केवल शरीर त्याग दिया है। आज भी उनका किया गया काम क्षेत्र में सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे महापुरुष विरले ही होते हैं।
मौके पर शाने रजा, बेलाल अहमद, मोहम्मद मेहताब, मजरुल अंसारी, बिरजू मुंडा, नरेश मुंडा, रिसालत हुसैन, सुनील कुमार, अब्दुल जब्बार, शाने अहमद, आलम, उदय मुंडा, अजय मुंडा आदि ने भी दिवंगत जगरनाथ महतो को नेकदिल इंसान कहा।
![]()












Leave a Reply