Advertisement

डॉक्टर मौमिता देवनाथ की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के नेहरू ग्राउंड में 18 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर मोमिता देवनाथ को श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप गोमियां विधायक शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार नेहरू हाई स्कूल ग्राउंड में ओपी फाइटर की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौमिता देवनाथ को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

घटना के संबंध में विधायक ने कहा कि यह घटना जघन्य अपराध है। जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है उन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

मौके पर मुखिया तारामणि भोक्ता, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, यासमीन परवीन, शंभू लाल, समाजसेवी रोहित यादव, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, शीला रानी सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *