Advertisement

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मकोली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में मकोली में 7 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दर्जनों गणमान्य जनों ने झारखंड के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के अनुसार झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी के क्षेत्रीय कार्यालय‌‌ मकोली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रिय सचिव जयनाथ मेहता ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि दिशोम गुरु की संघर्ष गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विचारधारा, आदर्श और बलिदान झारखंड की आत्मा में सदैव जीवित रहेंगे। कहा कि उन्होंने आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए किये गये उनके योगदानों को सदैव याद रखा जाएगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया।‌

इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। मौके पर घुनु हांसदा, दीपक महतो, पान बाबु केवट, पंकज कुमार महतो, बिरेंद्र कुमार महतो,‌ हरिनारायण सिंह, बनवीर मिश्रा, रामावतार सिंह, राधेराम मांझी, पंकज कुमार, प्रेमचंद महतो, दिलिप प्रसाद, एके सिंह, मिथलेश सिंह, अख्तर असांरी, सुमित कुमार, राम मांझी, अरविंद कुमार, जगलाल मांझी, काली मांझी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *