प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह महाविद्यालय (LS) एलएस कॉलेज प्रांगण में 11 जून को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित गणमान्य जनों ने प्रोफेसर डॉ मिथिला किशोरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर स्थित प्रोफेसर डाक्टर मिथिला किशोरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा संस्थान में भारत विकास परिषद तथा ट्रस्ट के सम्मानित सदस्यों व् बुद्धिजीवियों द्वारा डॉक्टर मिथिला किशोरी के पुण्यतिथी के अवसर पर पूर्व विधान पार्षद डॉक्टर नरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों के अलावे लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश राय, डॉ विपिन बिहारी सिंह पूर्व प्राचार्य आरएस कॉलेज चोचहा इत्यादि बुद्धिजीवी गण सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में संचालित स्वास्थ्य केंद्र की उपयोगिता को महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के हित में तथा इसकी जरूरतों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर राय ने गंभीरतापूर्वक माना तथा इस स्वास्थ केंद्र को आवश्यकतानुसार सहयोग का उन्होंने भरोसा दिया।
सभाध्यक्ष ने भी छात्र हित में इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्राचार्य से अपने विशेष संबंध का उपयोग कर विश्वविद्यालय तथा अन्य उपयुक्त संस्थानों से सहयोग दिलाने का आग्रह किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित ट्रस्ट के महासचिव डॉक्टर नवनीत शांडिल्य द्वारा सभी उपस्थित महानुभाव का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
![]()













Leave a Reply