Advertisement

जिला मुख्यालय चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर चाईबासा में 30 जनवरी शहीद दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, परियोजना निदेशक-आईटीडीए जयदीप तिग्गा, सामान्य शाखा प्रभारी उप समाहर्ता कुमार हर्ष, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व समाहरणालय संवर्ग के सभी कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी एवं सम्मान हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद वीर सपूतों को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में शहीद दिवस के अवसर पर जिले के सभी कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड व अंचल कार्यालय में भी 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को स्मरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *