Advertisement

खुदीबेड़ा में विनोद बिहारी महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हिसीम चौक खुदीबेड़ा में 23 सितंबर को स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई।

जानकारी के अनुसार खुदीबेड़ा में झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं महान नेता विनोद बिहारी महतो की जयंती पर यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने स्व. विनोद बिहारी महतो को याद करते हुए कहा कि विनोद बाबू ने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों और वंचितों की आवाज उठाने में समर्पित कर दिया। वे झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और पहचान के प्रतीक थे। उनके विचार और संघर्ष नई पीढ़ी को हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।

पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि आज समाज को विनोद बिहारी महतो के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है, ताकि सामाजिक न्याय और समानता स्थापित की जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों के झारखंड को साकार करने का संकल्प लिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, उमेश कुमार जायसवाल, महेंद्र महतो, अशोक सिंह, किशोर कुमार महतो, विजय कुमार, मनोज कुमार महतो, किंकर महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *