प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झामुमो गिरिडीह जिला कार्यालय में स्व. सालखन सोरेन की 6ठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री कार्यक्रम गिरीडीह जिला संजय सिंह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांडेय के पूर्व विधायक प्रोफेसर जय प्रकाश वर्मा उपस्थित हुए। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सिंह ने स्व. सालखन सोरेन के चित्र पर माल्यर्पण किये। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यर्पण किया। इसके बाद सभी मिलकर स्व. सालखन दा के समाधि स्थल गिरिडीह जिला के हद में झलकडीहा पहुँचकर समाधि स्थल पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि झामुमो के संस्थापक सदस्यों में एक एवं झारखंड अलग राज्य के मुख्य आंदोलनकारी गांडेय क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक सालखन सोरेन की कमी पार्टी को महसूस होती है। उनके ऊर्जावान और ज्ञानवर्धक बातों को प्रेरणा बनाकर इनके पद्चिन्हों पर पार्टी चलने की कोशिश करती है। स्व. सालखन दा झामुमो जिला समिति गिरीडीह के अभिभावक के रूप में थे।

पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्व. सालखन दा हमलोगों के प्रेरणाश्रोत है। वे दलित, शोषितों एवं आदिवासियों के प्रखर आवाज थे, उनकी कमी हमेशा रहेगी।
कार्यक्रम में झामुमो नेता महालाल सोरेन, शहनवाज अंसारी, गौरव कुमार, दिलीप मंडल, भैरव वर्मा, रॉकी सिंह, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, सुमित कुमार, राकेश रंजन, डब्लू, मो. जाकिर, विनोद यादव, बबली मरांडी, गोपिन मुर्मू, विपिन सिंह, नुनूलाल किस्कू टाइगर, संजय राम, छकु साव, राजेश सिंह, अर्जुन रवानी, अजित सिन्हा, हलधर राय सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply