Advertisement

समाजसेवी मनसा केवट की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी गांव में समाजसेवी दिवंगत मनसा केवट की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 10 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया पंचानन मंडल जबकि संचालन भरत कुमार मंडल ने किया।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दिवंगत मनसा केवट की स्मृति में दो मिनट के मौन व्रत के साथ की गयी। इसके बाद उनके चित्र पर उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विस्थापित नेता काशीनाथ केवट ने कहा कि उनके पिता आज भी उनकी ऊर्जा बनकर उनके जीवन पथ को आलोकित करते हैं। उन्होंने बताया कि पिता से उन्हें समाज में व्याप्त शोषण व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिली। प्रखंड के हद में चांदो पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद नायक ने कहा कि मनसा केवट की कृतियां आज भी समाज को नई दिशा दिखा रही हैं। सदर मुनिरुद्दीन अंसारी ने उनके सरल स्वभाव और सामाजिक सक्रियता को याद करते हुए कहा कि उनके मृदुभाषी व्यक्तित्व के कारण वे आज भी हम सभी के दिलों में जीवित हैं।

चांदो पंचायत के पूर्व पंसस कुलदीप सिंह ने कहा कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन में मनसा केवट जैसे अनेक गुमनाम सेनानियों की अहम भूमिका रही, जिन्हें समाज को स्मरण रखना चाहिए। जनक भगत ने उनके नि:स्वार्थ समाज सेवा को प्रेरणास्रोत बताया। वहीं मुन्ना गिरि ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि सभा में अशोक मंडल व् मो. वाजिद ने कहा कि स्वर्गीय केवट जैसे महापुरुष कभी मरते नहीं, वे अपने कार्यों के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं। बैजनाथ महतो नें कहा कि श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में उपस्थिति से ही मनसा केवट की लोकप्रियता समझी जा सकती है। श्रद्धांजलि के तहत भरत कुमार मंडल, तापस सेन गुप्ता, जवाहर लाल यादव, एल.के. नारंग, प्रतीमा देवी, अजय कुमार मेहरा, राजूजी, असलम, कुलदीप सिंह, रामलाल सिंह तथा नकुल केवट सहित अन्य कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बनाया।

सभा में चांदो पंचायत के मुखिया राजेंद्र नायक सहित जगदीश केवट, मुन्ना गिरि, मो. वाजिद, मजलूम अंसारी, अब्दुल कयूम, घनश्याम नायक, कामेश्वर गिरि, शिरोमनी मंडल, चुनिलाल केवट, करीम अंसारी, निमाई चंद्र मंडल, भोला केवट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *