Advertisement

मौलाना अबुल कलाम आजाद की 76वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों द्वारा श्रद्धांजली सभा

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में स्वाधीन भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद की 67वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि स्वाधीन भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जो अरबी फारसी के विद्वान थे, स्वाधीनता संग्राम के प्रारंभ में ही कुद पड़े थे। कहा कि प्रथम महायुद्ध (1914-1918) और द्वितीय महायुद्ध (1939-1945) दोनों महायुद्धों के काल में कारावास भुगतने वाले संभवत वे ही एक मात्र नेता थे। राष्ट्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 1992 में मरणोपरांत उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

मौके पर महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, ओबीसी प्रदेश सचिव महिला नेत्री रेणु कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय तिवारी, मकसुद आलम, डाॅ प्रकाश कुमार, राजू चौरसिया, ललितेश्वर चौधरी, सुनिल सिंह राठौर, जावेद इकबाल, संजय कुमार यादव, सलीम रजा, मिथिलेश दुबे, विजय कुमार सिंह, सेवा दल जिलाध्यक्ष गुड्डु सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, परवेज अहमद, ओबीसी सेल के दीपक गुप्ता, सदरूल होदा, अनिल भुईंया, अर्जुन नायक, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, प्रखंड अध्यक्षों में अजीत कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *