Advertisement

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के लिए बाफ्टा द्वारा श्रद्धांजलि सभा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। गुजरात के अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार और बफ्टा (BFTAA) के कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो कि, बफ्टा के कलाकार अपने अध्यक्ष हीरो राजन कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। बाढ़ पीडितों तक सुविधा पहुंचाने की बात हो या अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का प्रयास हो, बफ्टा की कोशिशे सराहनीय है।
बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (बफ्टा) के संस्थापक हीरो राजन कुमार ने कहा कि, हम सब मिलकर उस दर्दनाक हादसे का शोक मना रहे हैं। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित है।

हम सैकड़ों विमान यात्रियों की जान जाने और उनके पीछे छोड़े गए कई परिवारों के लिए भी दु:खी हैं। इतने सारे जीवन गहरे रूप से प्रभावित हुए हैं, कि यह कल्पना करना कठिन है कि हम जो कुछ भी कह सकते हैं या कर सकते हैं, वह उन्हें कैसे सांत्वना दे सकता है। उन्होंने कहा कि कलाकार बहुत संवेदनशील होता है और हम सब अब तक उस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। हमारी संवेदना पीड़ित परिवारजनों के साथ है।

बफ्टा कोषाध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय ने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने एक बार फिर सिद्ध किया कि मानव निर्मित वैज्ञानिक यंत्रों से असीम शक्तिशाली है ईश्वर की इच्छा। परमात्मा की उपस्थिति को हर पग पर स्वीकार करते हुए पीड़ितों के परिवार की हर सम्भव सहायता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद निराला, अलख निरंजन कुशवाहा, नेत्री, संजय कुमार सिंह, विकास कुमार, शंभु ठाकुर, अमित कुमार, सुरज, अजय किशोर सिन्हा ने भी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *