Advertisement

बंगलादेश में हिंदुओं अत्याचार के खिलाफ फुसरो में श्रद्धांजलि मार्च

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 14 अगस्त की शाम बोकारो जिला के हद में फुसरो में श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया।

जानकारी के अनुसार श्रद्धांजलि मार्च फुसरो बीडीओ ऑफिस से निकलकर फुसरो बाजार होते हुए निर्मल चौक फुसरो पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गई।

श्रद्धांजलि मार्च में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष एवं बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, चंद्रपुरा के पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, वरीय नेता मघूसूदन प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो व जगरनाथ राम, जिप सदस्य नीतू सिंह, आदि।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश तिवारी, शंभूनाथ महतो, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, टुनटुन तिवारी, नवीन पांडेय, पिंकू गुप्ता, पंकज पांडेय, मंचू सिंह, वीरू गिरि, मधु पासवान आदि ने बांग्लादेश की घटना की पुरजोर से निंदा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *