एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला सर्वोदय मंडल की ओर से 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर सेक्टर 3डी स्थित बोकारो कर्मचारी पंचायत परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ज्ञात हो कि 30 जनवरी 1948 को दिल्ली स्थित बिरला भवन में गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। गांधीजी की मृत्यु ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। इस अवसर पर गांधी के विचारों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भावना और भाईचारे के सबसे बड़े प्रतीक माने जाते हैं। यह दिवस सिर्फ गांधीजी को याद करने का दिन नहीं, बल्कि यह उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह हमें त्याग, बलिदान और देशभक्ति की भावना व गांधी के विचारों से जन जन को जोड़ने का दिन है। कहा गया कि यह सत्य है कि गांधी के बदौलत ही हमें आजादी मिली है।
मौके पर मुख्य वक्ता जय किशन ने कहा कि गांधीजी के विकेन्द्रीकरण के विचार को अपना कर देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसमें सारी समस्याओं का समाधान निहित है। अंत में सरकार के जन व मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को संयुक्त श्रमिक यूनियनों का देश व्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने व हर घर को सरकारी नौकरी देने का आह्वान किया गया।
अध्यक्षता सर्वोदय मंडल के बोकारो जिलाध्यक्ष अदीप कुमार व् संचालन विजय कुमार विजय ने किया। गोष्ठी को यूनियन के महामंत्री आर के वर्मा, मनोज भारतीय, महावीर कुमार, राजीव भूषण सहाय, डॉ विनय योग, अरूण किशोर, विकास चंद्र महाराज, अफजल अनीस, दिनेश आजाद, जीवन जगरनाथ, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार, शंकर महतो, अश्विनी दास, दीपक गोप आदि ने संबोधित किया।
![]()













Leave a Reply