Advertisement

सड़क हादसे में आदिवासी युवक की मौत, परिवार में मातम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के झोपरोटांड़ रहिवासी लालचंद मरांडी का 25 नवंबर को अपराह्न एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की उम्र 37 वर्ष बताया जाता है।

मृतक के परिजनों के अनुसार लालचंद नित्य की तरह कार्य कर बाइक से अपने घर अंगवाली के झोपरोटांड़ लौट रहा था, कि अचानक बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन ने इसको रोंदते हुए गुजर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे जैनामोड़ स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि बालीडीह थाना द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन शाम होने की वजह से शव को बीजीएच की मर्चरी में रखा गया है। घटना की खबर पाकर पंचायत के मुखिया पति अशोक प्रगनैत, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, मृतक का चचेरा भाई राजेंद्र मरांडी, करमचंद मरांडी, फूलचंद मांझी आदि कई गणमान्य अस्पताल पहुंचे।

इन सबके अलावा उप मुखिया मोहन मांझी, गणेश सोरेन सहित दर्जनों रहिवासियों ने घटना को दु:खद बताते हुए शोक जताया है।मृतक की पत्नी पार्वती सहित दो पुत्री व एक पुत्र का रो रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *