विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में नेहरू हाई स्कूल ग्राउंड में जनजातीय सुरक्षा मंच की एक दिवसीय सम्मेलन 11 सितंबर को आयोजित किया गया। सम्मेलन में कई गणमान्य मौजूद थे।
जनजातीय सुरक्षा मंच सम्मेलन में हजारों की तादात में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम से पूर्व एक रैली नेहरू ग्राउंड से गोमियां मोड़ तक निकाली गई। जिसमें भारत माता की जय, तिलका मांझी अमर रहे जैसे नारे लगे। इसकी अगुवाई मुख्य अतिथि संग्राम बेसरा कर रहे थे। साथ ही कई गणमान्य भी मौजूद थे।
रैली खत्म होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक शंकर मुर्मू ने कहा कि आजादी के बाद संविधान मे जो आरक्षण जनजातियों को मिली थी। वह आरक्षण आज धर्मांतरित जनजाति के लोग लूट रहे हैं। इस मुद्दे पर सरकार सोई हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार जागती नहीं तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले समय में आंदोलन हर जगह होगा।
मौके पर जिप डॉ सुरेंद्र राज, समाजसेवी गंदौरी राम, दुमका जिला संयोजक दत्ता हांसदा, जिला संयोजक परगना मरांडी, वनवासी कल्याण मंच उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद, विभाग के संगठन मंत्री मदन महतो, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील मरांडी, दरबारी मांझी, प्रभा देवी, धनंजय विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply