ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से सटे चांपी पंचायत के अंबाटोला से सैकड़ों महिला एवं पुरुष 8 अक्टूबर को बोकारो जिला मुख्यालय पर आयोजित आक्रोश रैली में शामिल हुए।
इस बारे में जानकारी देते हुए चांपी रहिवासी धनेश्वर मुर्मू ने कहा कि कुर्मी समाज झारखंड को खंडित करने का प्रयास कर रहा है। कहा कि कुर्मी समाज का मांग गलत है और कहीं से भी उचित नहीं है। कुर्मी समाज को आदिवासी का दर्ज या आदिवासी समाज में शामिल करने का मतलब आदिवासियों के अस्तित्व पर हमला करने के बराबर है।
कहा कि यह आदिवासी समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। इस मुद्दे पर राज्य और भारत नहीं बल्कि पूरे विश्व का आदिवासी समाज एक है। मौके पर दर्जनों आदिवासी समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply