प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़ (बोकारो)। आदिवासी- मूलवा अधिकार मोर्चा की एक बैठक बीते 23 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में तुपकाडीह ललित नारायण गैंस एजेंसी के बगल स्थित प्रांगण में की गई। अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश संयोजक विदेशी महतो ने किया।
बैठक में सर्वस्ममति से फैसला लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को बोकारो नया मोड़ के बिरसा आश्रम में झारखंडी आदिवासी मूलवासियों की एक जनसभा होगी।
जिसमें स्थानीयता और न्याय पूर्ण आरक्षण पर चर्चा होगी। जिसमें नवगठित आदिवासी- मूलवासी अधिकार मोर्चा के संरक्षक पूर्व सांसद व एएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू, आदिवासी सेंगेल अभियान के केन्द्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू एवं गोमियां विधायक डाॅक्टर लंबोदर महतो उपस्थित होंगे।
अन्य वाक्ताओं में आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष सह आदिवासी मूलवासी अधिकार मोर्चा के संयोजक देवनारायण मुर्मू, विदेशी महतो, करमचंद हांसदा, अभियान के बोकारो जिलाध्यक्ष सुखदेव मुर्मू, फ्रांसिस सरवण, कांग्रेस के युवा नेता रंजीत बाउरी, युवा नेता ललित नारायण, बमसेफ के बोकारो जिला उपाध्यक्ष भरत महतो आदि शामिल रहेंगे।
आयोजित बैठक में मुख्य रूप से देवनारायण मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, ललित नारायण, ठाकुर राम महतो, सहदेव महतो, धन्नजय महतो, रखो किस्कू, महेश सोरेन आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply