एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। आख़िरकार समाजिक न्याय के प्रखर योद्धा व् आदिवासी मुलवासी नेता विजय शंकर नायक ने 28 दिसंबर को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे झारखंड में कांग्रेस पार्टी की मजबूती को नया संबल मिलने की उम्मीद है।
आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह हटीया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं पुराने समाजवादी, सामाजिक न्याय के प्रति संघर्षरत योद्धा विजय शंकर नायक ने 28 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की उपस्थिति में के. राजू ने नायक को माला पहनाकर एवं पार्टी का पटका ओढ़ाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया तथा प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।
ज्ञात हो कि, विजय शंकर नायक लंबे समय से आदिवासी-मूलवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं झारखंड की अस्मिता के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनका कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है तथा झारखंड में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने नायक का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी के आदिवासी-मूलवासी एवं सामाजिक न्याय के एजेंडे को और बल मिलेगा। नायक ने कांग्रेस में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के सिद्धांतों एवं न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस स्वागत योग्य घटना से उत्साहित है तथा आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी, ऐसी संभावना है।
![]()













Leave a Reply