Advertisement

धूमधाम के साथ मनाया गया आदिवासियों का पर्व सरहुल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित सरना पूजा स्थल में 11 अप्रैल को दिशोम बहा बोंगा सरहुल पर्व धूमधाम के साथ मनाई गई।

जानकारी के अनुसार यहां सरहुल पूजा की शुरुआत सखुवा के फूल, महुवा का फूल, सखूवा का पत्ता एवं मुर्गा का पूजा अर्चना कर किया गया। यहां नाईक बिनोद मुर्मू, रामप्रसाद सोरेन, शिवनाथ किस्कू व् मोतीलाल मुर्मू ने सरना स्थल में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही आदिवासी समुदाय से जुड़े महिला पुरुष श्रद्धालुओ ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया।

सरहुल पर्व कार्यक्रम के अवसर पर सभी से पेड़ पौधों की रक्षा करने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर आयोजन कर्ता मोतीलाल बेसरा, मनीराम मुर्मू एवं झरीलाल हांसदा ने कहा कि आदिवासी सरना समिति की ओर से बोकारो थर्मल में सरना पूजा हर वर्ष धूमधाम के साथ मनाई जाती है।

साथ हीं पेड़ पौधों की पूजा कर उनकी रक्षा करने की सपथ लिया जाता है। यहां आदिवासी समुदाय के आसपास के दर्जनों गांव के रहिवासियों द्वारा बोकारो थर्मल में जुलूस भी निकाला गया। इस अवसर पर मनीराम मुर्मू, बृजलाल हांसदा, झारीलाल, हांसदा, सीताराम सोरेन, अनिल हेंब्रम, राजेश हांसदा, चंद्रदेव घासी, धुर्वा बेसरा, नहरू उरांव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *