Advertisement

आदिवासी विस्थापित रैयतों ने किया झारखंड के आदिवासी कल्याण मंत्री से भेंट

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीवीसी कोनार डैम के विस्थापित रैयतों ने 7 फरवरी को झारखंड के आदिवासी कल्याण मंत्री चमार लिंडा से राजधानी रांची स्थित आवास में भेंट की।

इस अवसर पर हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड के रहने वाले विस्थापितों सहित आदिवासियों के विकास एवं उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में विशेष चर्चा किया गया। मंत्री लिंडा ने मुलाकाती आदिवासियों से कहा कि झारखंड में हम सबका सरकार है। राज्य के तमाम आदिवासीयों को आगे आना होगा, तभी रैयतों सहित आदिवासियों को उनका हक व अधिकार मिलेगा।

इस अवसर पर बिष्णुगढ़ प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा, ग्राम पंचायत नागी के मुखिया कुंवर हांसदा, उप मुखिया दिलीप तुरी, अनवर अंसारी, रामू बेसरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *