प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय में 19 जनवरी को स्थानीय बैंक प्रबंधन के साथ तिमाही बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने की।
जानकारी के अनुसार आयोजित त्रै-मासिक बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक आदि अन्य बैंक शाखाओं के प्रबंधक/कर्मी आदि शामिल थे। चर्चा की बिंदु रही सिटी रेसियो, एसीपी एचीवमेंट, स्टूडेंट्स आधार सीडिंग, भैया-दीदी काउंटर, एसएचजी मुद्रा लोन, एसएचजी लिंकेज, शिक्षा ऋण, केसीसी, आरबीआई द्वारा यूआरसी से संबंधित मुद्दे।
बैठक में बीडीओ ने बैंक अधिकारियों से कहा कि बैंक पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य करे तो सब के लिए बेहतर होगी।
![]()













Leave a Reply