वृक्षों को ना काटने का दिलाया गया संकल्प
धीरज शर्मा/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के सामाजिक वानिकी प्रमंडल पलटेशन एरिया जैसै चानो, चटनिया, पथलडिहा सहित छ: जगह पर 11 अगस्त को जंगलो को रक्षा सूत्र में बांधते हुए नही काटने का संकल्प दिलाया गया। इन सभी जगहों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
जानकारी के अनुसार उन्ही पलटेशनो में वरीय पदाधिकारी फॉरेस्ट विभाग के आदेशानुसार वृक्षारोपण किया गया, और रक्षा सूत्र बांधा गया। बताया जाता है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चानो पंचायत के बाजार टांड समीप ज़मीन पर फॉरेस्ट विभाग द्वारा अधिक संख्या में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के उपाध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि वृक्षों को रक्षा हेतु सावन माह का पूर्णिमा के दिन जिस तरह बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं, ठीक उसी तरह मानव अपने हिसाब से पर्यावरण के सुरक्षा हेतु पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा करने का संकल्प लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मानव अपने आप को यह अति आवश्यक समझे, तभी हम सभी आने वाली पीढ़ीयां को पर्यावरण के साथ संतुलन बनाए रखने से हम सभी मानव स्वास्थ्य रह पाएंगे। इतना ही नहीं इस समय बरसात का समय है, इस लिए हम सभी को एक या दो या दो से अधिक पेड़ लगाना चाहिए।
हर मानव का रक्षाबंधन के दिन जो भाई -बहन का गिफ्ट वैसे जेवरात अन्य कई तरह का गिफ्ट देते हे पर गिफ्ट ना दे कर उन्हें गिफ्ट के रुप में पौधा दें। पौधा भेट करके उसे बडा़ होने तक इसकी निगरानी भी करे।
मौके पर वन रक्षी विकास कुमार दास, सरफराज आलम, सुनील यादव, कुलदीप कुमार, पशु रक्षक गणेश महतो, गिरजा महतो, पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के उपाध्यक्ष सुरेश राम, सायम पटेल, आकाश पटेल, भुनेश्वर महतो, संजना कुमारी, संधिया कुमारी, नेहा कुमारी, तेजनारायण कुमार, मुकेश महतो आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply