रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री प्लस उच्च विद्यालय कसमार में ईको क्लब के तत्वावधान में 13 दिसंबर को पर्यावरण जागरूकता के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
विद्यालय परिसर स्थित वाटिका में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कसमार ब्लॉक कमीं बीपीएम मोहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में ईको क्लब के सदस्यगण एवं विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सभी ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

ईको क्लब द्वारा विश्व शौचालय दिवस, विश्व एड्स दिवस व भोपाल गैस त्रासदी दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे चयनित छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्राचार्य फारुक अंसारी, डॉ रणजीत झा, महाकांत झा, डॉ जितेन्द्र सिंह, बजरंगी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply