Advertisement

नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कॉलेज के बाहर वृक्षारोपण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाजपा बोकारो मंडल महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी के नेतृत्व में 26 जून को महिला कॉलेज के बाहर वृक्षारोपण किया गया। यहां आधा दर्जन पौधरोपण किया गया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर थर्ड स्थित महिला कॉलेज के बाहर वृक्षारोपण का कार्यक्रम बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है, इसलिए सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए।

जिससे हमारे आसपास का वातावरण में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति संभव हो सके। क्योंकि पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड का सेवन व् ऑक्सीजन छोड़ता है। कहा कि वृक्ष प्रदूषण को भी नियंत्रित करता है।

नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखते हुए वृक्ष जरुर लगाएं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षो में पर्यावरण असंतुलन वृक्षों की अवैध कटाई और बढ़ते शहरीकरण का परिणाम है।

यदि अभी भी हम नहीं चेते तो आनेवाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर बिगड़ती पर्यावरण संतुलन को ठीक करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का अब एक हीं उद्देश्य और एक हीं नारा है। स्वच्छ बोकारो, हरा भरा बोकारो।

मौके पर उपस्थित महिला नेत्रियों द्वारा यहां आधा दर्जन फलदार वृक्ष लगाया गया। साथ ही लगाये गये वृक्षों के बचाव के लिए घेरा भी लगाया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, नगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी के अलावा दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल प्रभारी अर्चना सिंह, बबीता वर्मा, नीलम चौधरी, रेनू तिर्की, आदि।

सुजाता, प्रतिमा देवी, अनीता ओझा, जिला महामंत्री बबीता देवी, हरला मंडल अध्यक्ष कुमकुम राय, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, रंजू देवी, भारती देवी, करुणा नारायणी सिंह, मंजू सिंह, मुकूल ओझा, लक्ष्मण शर्मा आदि ने भी वृक्षारोपण किया। जबकि इस अवसर पर नगर अध्यक्षा ने प्रदेश अध्यक्षा को अंग वस्त्र पहनाकर अभिवादन की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *