Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सत्यलोक संस्था द्वारा वृक्षारोपण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिले में विभिन्न प्रकार से समाज में सक्रिय भूमिका का निर्वाह करने वाले गैर सरकारी संस्था सत्यलोक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के तीन जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। संस्था द्वारा कुल पचास पौधा लगाया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के पिपराडीह शिव मंदिर प्रांगण, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय और प्लस-टू हाई स्कूल प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सत्यलोक संस्था ने 5 जून को पौधरोपण किया। संस्था द्वारा उपरोक्त तीनों स्थान पर कुल मिलाकर पचास पौधे लगाए गये।

जानकारी देते हुए सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय ने बताया कि पिछले करीब बीस-पच्चीस वर्षों से सत्यलोक संस्था ने बोकारो जिला के हद में कथारा, जारंगडीह, स्वाँग एवं गोमिया क्षेत्र में पौधारोपण किया है।

उन्होंने बताया कि संस्था अधिकतर ऐसे जगहों पर पौधारोपण करती है जहां लगाया गया वृक्ष सुरक्षित रह सके और आसानी से उसकी देखभाल की जा सके। क्योंकि, पौधे लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है वह वृक्ष के रूप में तब्दील हो सके। साथ हीं लम्बे समय तक हम सभी को लाभान्वित कर सके। यह काम सभी जाति, धर्म व देश की सीमाओं से परे सभी सजीव प्राणियों के कल्याण के लिए अत्यावश्यक है।

मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य जूलियस, सुबोध, बिष्णु, शामू, नंदिनी, चांदनी, अर्यान, राहुल, रवि रंजन, बरुण, आशिफ, रोहित गिरि, सैफी, आनंद मोहन, रितेश, प्रिंस, आर्यन आदि द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *